एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में जटिल ऑपरेशन – महिला के पेट से निकाला 5 किलो का यूटेराइन फाइबराइड।

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में पहले भी हो चुके हैं कई जटिल ऑपरेशन।

किरन्दुल — एनएमडीसी परियोजना अस्पताल किरंदुल में डॉक्टरों की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम वी लाल,डॉ मनीषा लाल एवम डॉ अभिषेक के मार्गदर्शन में एक जटिल सर्जरी को अंजाम देते हुए महिला के पेट से 4 से 5 किलोग्राम यूटेराइन फाइबरॉइड सफलतापूर्वक निकाला गया।महिला को पिछले कई महीनों से पेट के बड़े होने की शिकायत थीं।उन्होने परियोजना अस्पताल किरंदुल में डॉक्टरों से इसके संबंध में परामर्श लिया।जांच और स्कैन में सामने आया कि उनके पेट में एक विशाल यूटेराइन फाइबरॉइड मौजूद है, जो न सिर्फ उनके सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा था, बल्कि अन्य अंगो को भी नुकसान पहुंचा सकता था।जिसे डॉक्टरों एवं स्टाफ टीम सिस्टर निर्मला,पुरुष रोमियो मसीह,सिस्टर चंद्रकला,विनीता रानडे,वैजयंती,नरोत्तम ध्रुव द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी व ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया।बता दें किरन्दुल एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण एवम उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी के निर्देशानुसार परियोजना अस्पताल में एनएमडीसी के कर्मचारियों के अलावा भी आदिवासी ग्रामीणों एवम स्थानीयों को उचित उपचार,दवाएं एवम स्वास्थ्य संबंधी सही मार्गदर्शन व जानकारी प्रदान की जा रहीं हैं।