किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ था । जिसमें 911 सदस्य मतदाताओं ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रणाली से नवनियुक्त गठित चुनाव संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किया था । चुनाव के बाद चुनाव संचालन ने नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तारीख 24 अगस्त को तय कर ली है ।
चुनाव संचालन समिति के द्वारा बैलाडीला ट्रक ओनर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के 24 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व में बनाये गए निमंत्रण पत्र के अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को मुख्य अतिथि बनाया गया है ।साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी तो तथा विशिष्ट आतिथ्य के रूप में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी और महिला आयोग छत्तीसगढ़ की सदस्य ओजस्वी मंडावी तथा दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के परियोजना प्रमुख वी वाय राघवेल्ल्यु तथा एनएमडीसी बचेली परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली को बनाया गया था। एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता और कांग्रेस जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा अवधेश गौतम का नाम निमंत्रण पत्र में अंकित किया गया था । परंतु खबरों में लगातार चल रही चर्चा के अनुसार बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं किरंदुल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी सिंह एवं बचेली पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल एवं कोडेनार पंचायत की सरपंच मीना मंडावी , उपाध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा को बिटीओ की संचालन समिति के द्वारा बनाये गए शपथ ग्रहण के निमंत्रण पत्र में स्थान ना देना नगर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था साथ ही उक्त निमंत्रण पत्र बिटीओ की संचालन समिति की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर रहा था । बिगड़ते सियासी समीकरण को देखते हुए आखिरकर बिटीओ की चुनाव संचालन समिति को छुटे हुए जनप्रतिनिधियों को भी निमंत्रण पत्र में स्थान देना पड़ा ।
खबर का असर — बिटीओ का विवादित शपथ ग्रहण -बना नया निमंत्रण पत्र – नज़रंदाज़ किये गए सांसद और पालिकाध्यक्ष का जोड़ा गया नाम ।
