पशु तस्कर द्वारा छ0ग0 कोत्तुर पहाड़ी जंगल रास्ते से कृषिक पशुओं को हांककर हैदराबाद- तेलंगाना की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया।
कब्जे से छुड़ाए गये 45 मवेशियों को सुरक्षार्थ ग्राम पंचायत तारलागुड़ा सरपंच एवं सचिव के सुपुर्द किया गया।
थाना तारलागुड़ा में कृषक पशु तस्कर के विरूद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत् कार्यवाही की गई है।
थाना तारलागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर सूचना पर कि मवेशी तस्करों के द्वारा रात्रि में कृषिक पशुओं को नया तारलागुड़ा रास्ते से तेलंगाना की ओर ले जाने की सूचना पर नया तारलागुड़ा जंगल पहाड़ी के पास से मवेशी तस्कर को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम :-
1. के0जी0 सन्यासी पिता स्व0 के0जी0 पोचा उम्र 56 वर्ष जाति महार निवासी रूद्रारम थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर छ0ग0 
पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से पशु स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 45 नग कृषक पशु (भैंस) बरामद किए गए।
जिला बीजापुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय कृषिक पशु तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बीते एक माह में पशु तस्करों के विरूद्ध की गईं कार्यवाही —
थाना मद्देड़, दिनांक 21/07/2025 को 07 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से 83 नग कृषक पशु मुक्त कराये गये।
थाना तारलागुड़ा, दिनांक 22/07/2025 को 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से 16 नग कृषक पशु मुक्त कराये गये।
थाना तारलागुड़ा दिनांक 6/08/2025 को 02 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से 90 नग कृषक पशु मुक्त कराये गये।
इन कार्यवाहियों के माध्यम से अब तक कुल 13 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा 234 नग कृषिक पशु को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया। सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे कृषक पशुओं की अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। बरामद मवेशियों को सुरक्षार्थ सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के सुपुर्द किया गया।
