स्वतंत्रता दिवस पर हाथी टिकरा बना गवाह अनोखे ध्वजारोहण का।

पति-पत्नी ने मिलकर किया ध्वजारोहण

जाँजगीर – ग्राम पंचायत हाथी टिकरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इतिहास रचा गया। यहाँ पूर्व सैनिक एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री सरोज कुमार साहू और ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शैव्या सरोज साहू ने पति-पत्नी के रूप में एक साथ ध्वजारोहण कर अनूठी मिसाल पेश की।ग्राम पंचायत गठन के 25 वर्षों बाद पहली बार 32 फीट ऊँचे तिरंगे के साथ शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण से विशाल रैली निकाली गई। यह रैली पंचायत भवन होते हुए गुड़ी चौक तक पहुँची। इसमें विद्यार्थियों, गुरुजनों और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बाजे-गाजे, पटाखों और भारत माता की जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा।इसके उपरांत पंचायत भवन परिसर में ध्वजारोहण के बाद शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, प्रभु स्तुति एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरपंच श्रीमती शैव्या सरोज साहू ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।समारोह का समापन बूंदी और नारियल का प्रसाद वितरण कर किया गया।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती शैव्या सरोज साहू, सरपंच प्रतिनिधि पूर्व सैनिक श्री सरोज साहू, उपसरपंच रामेश्वर सिंह, सचिव भजन लाल, रोजगार सहायक विनोद आनंद, मनोज पटेल, पंचगण दीपक गोड़, श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल, अहिल्याबाई, अंजूलता लसार, राधा पटेल, आशा पटेल, प्रधान पाठक रामकुमार यादव, पांडे सर, जी साहू, मरकाम सर, यादव सर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणी पटेल, अंजनी गढ़वाल सहित सुशील साहू, रूप दास वैष्णव, देव खिलावन, बजरंगी यादव, उमेंद्र पटेल, राजा यादव, पारस साहू, सेवक राम, मानसर, लक्ष्मीकांत पटेल, अरुण यादव, भुवनेश्वर, अरविंद, दिलीप साहू, दिनेश यादव, सूरजमल पटेल, शिव पटेल, सुंदरलाल पटेल, मानसिंह चौहान, शिव कुमार रोहिदास, केदार चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।