मितानिन संघ प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त खंड चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात।

पखांजूर – आज पखांजूर में मितानिन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेट किया गया। मुलाकात के  दौरान मितानिनों ने हाल ही में हुए कामबंद, कलमबंद आंदोलन से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।प्रतिनिधि मंडल ने बीएमओ के समक्ष स्पष्ट किया कि मितानिनों को कार्यस्थल पर कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आंदोलन के दौरान मितानिनों को जबरन दबाव बनाकर शामिल करने और कार्य निष्पादन में आ रही कठिनाइयों को लेकर अपनी बात रखी।बीएमओ ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता है।इस मुलाकात के दौरान मितानिन संघ ने यह भी मांग रखी कि उनके कार्यों का समय पर मूल्यांकन हो तथा मानदेय और अन्य सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।बीएमओ ने कहा कि सभी उचित मांगों पर विभागीय स्तर पर पहल की जाएगी और मितानिनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इस मुलाकात को लेकर मितानिन संघ ने संतोष व्यक्त किया और भरोसा जताया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगा।