श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर कोडेनार पंचायत में हुए भव्य आयोजन।

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल के प्रवेश द्वार पर स्थित ग्राम पंचायत कोडेनार रिंग रोड नंबर-4 में पशुपतिनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कृष्ण, राधा, सुदामा, नंद बाबा आदि की फैंसी ड्रेस प्रस्तुति हुई तथा बच्चियों ने सुंदर नृत्य किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। रात्रि 12 बजे भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और “नंद के आनंद भयो…तीन लोक जीत लियो हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…” जैसे जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। पंचायत का पूरा क्षेत्र भक्ति-रस में डूब गया।