किरन्दुल — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किरंदुल स्थित प्रकाश विद्यालय में शुक्रवार को धूमधाम के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोडेनार पंचायत की सरपंच मीना मंडावी एवम प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत,एकता गीत,राष्ट्रगीत एवम अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।छोटे बच्चों ने भी एकता रैली,तिरंगा रैली एवं देश के सभी वीर सपूतों की वेशभूषा धारण कर उनके बलिदानों को याद किया गया।
प्रकाश विद्यालय किरन्दुल में कोडेनार सरपंच मीना मंडावी ने किया ध्वजारोहण ।
