बिटीओ चुनाव – भारी बारिश में जोश और उत्साह के साथ मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार — राकेश सिंह गौतम ।

किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर पर मुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिया गया । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई थी । साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया था जिसमे सर्वसम्मति से पप्पू जायसवाल ,मृणाल राय ,संजय भदौरिया ,रविन्द्र सोनी, अमरीक सिंह, आर सी नाहक ,तरुण प्रकाश सोनी, राकेश सिंह गौतम ,भानुप्रकाश सिंह ,विपुल राय को चुनाव संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था ।13 अगस्त को हुए बिटीओ के चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति के राकेश सिंह गौतम ने बताया कि 13 अगस्त को बिटीओ का वार्षिक चुनाव के लिए बिटीओ के किरंदुल स्थित कार्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ । उन्होंने कहा कि किरंदुल और बचेली के साथ साथ दंतेवाड़ा ,गीदम ,बीजापुर में 13 तारीख की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाबजूद भी बिटीओ के सम्मानित सदस्य मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर बनने वाली नई कमेटी के लिए पूरे जोश और उत्साह तथा उमंग के साथ अपने अपने बहुमूल्य मत का मतदान किया ।उन्होंने कहा कि बिटीओ के चुनाव करवाने के लिए गठित चुनाव संचालन समिति ने भी बिटीओ के चुनाव को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करवाया ।जिसके लिए मैं अपनी पूरी संचालन समिति की ओर से बिटीओ के सभी सम्मानित सदस्य मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ ।