
संवाददाता:-अनीश सोलंकी
छुरा:- गरियाबंद जिले के खैरझिटी गांव में एक तेंदुवा ने आज सुबह एक गाय का शिकार किया जिसकी जानकारी गांव में फैलते गांव में दहशत का माहौल बन गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के खैरझिटी गाँव के कमारपारा का बताया जा रहा है जहा आज सुबह 04 बजे एक तेंदुवे ने गांव के नजदीक एक बछिया को अपना शिकार बनाया। तेंदुवा जब बछिया का शिकार कर रहा था तो कुत्ते जोर जोर से भौक रहे थे जिसे सुनकर लालता साहू बाहर निकल कर टार्च जलाकर देखा तो स्कूल के करीब में तेंदुवा बछिया का शिकार कर रहा था। लालता साहू ने तेंदुवे की तरफ टार्च की रोशनी करने पर तेंदुवा वहां से भाग निकला लेकिन तब तक तेंदुवे की शिकार से बछिया की जान चली गई थी।
लालता साहू ने डरकर दरवाजा बंद कर दिया। और जब उजाला हुआ तब जाकर देखा तो तेंदुवे ने बछिया के शरीर का एक बड़ा हिस्सा खा चुका था। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से वन विभाग फिंगेश्वर के कर्मचारियों को दिया गया, जानकारी मिलते ही वन विभाग फिंगेश्वर के कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल पहुचकर स्थल का मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार किया गया। गांव के नजदीक पहुचकर तेंदुवे द्वारा बछिया का शिकार को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
