नगरी / राजशेखर नायर – गुरुवार को सुखराम नागे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर परिसर का चैनल गेट बंद कर, कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया. जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. छात्र-छात्रों ने बताया की नगरी बस स्टैंड से कॉलेज की दूरी बहुत अधिक है और आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था नहीं होने से अधिकतर छात्र-छात्राओं को पैदल कॉलेज तक पहुंचाना पड़ता है. बारिश और गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कॉलेज परिसर में कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की और कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया की आवश्यक दस्तावेज बनवाने कॉलेज के ऑफिस जाने पर बार-बार चक्कर कटवाने का भी आरोप लगाया. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्राध्यापक समय पर कॉलेज नहीं आते हैं.
बता दें कि सुखराम नागे महाविद्यालय ग्राम पंचायत छिपली में स्थित है और नगरी बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बस स्टैंड से कॉलेज तक पहुंचाने के लिए किसी तरह की वाहन व्यवस्था नहीं होने की वजह से नगरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अध्ययन करने आने वाले छात्र-छात्राओं को निजी वाहन से या पैदल कॉलेज तक पहुंचना होता है सुनसान रास्ता होने से असामाजिक तत्वों से छात्राऐं असुरक्षित महसूस करतें हैं. कॉलेज तक पहुंचने के लिए शासन से वाहन व्यवस्था मांग की, कॉलेज ग्रामीण इलाके में स्थित होने की वजह से रेस्टोरेंट और होटल ना होने से कॉलेज परिसर में कैंटीन सुविधा उपलब्ध करने की मांग भी की.
प्राचार्य महाविद्यालय-
ममता खालसा- छात्र-छात्राओं की मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है .
जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष-अजय ध्रुव- छात्र-छात्राओं की मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
