गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।

नयापारा –  रात्रि करीबन 08.15 बजे आरोपी सत्यम विश्वकर्मा पिता गोपी विश्वकर्मा उम्र 22 साल साकिन वार्ड न 18 बगदेही पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ ग के द्वारा प्रार्थी अनूप खरे पिता स्व धनीराम खरे के घर में जाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के साथ मारपीट किया जिससे प्रार्थी की दाहिने हाथ में चोट आया तो सत्यम विश्वकर्मा को अपने बचाव के लिए धक्का दिया तो वह जमीन पर गिर गया और आरोपी गुस्से में आकर अपने पास रखे धारदार स्टील की चाकू से प्रार्थी को मारने की नीयत से प्रार्थी पर वार किया जिससे बचकर वह अपने घर के अंदर चला गया अविजीत ठाकुर के यहाजन्म दिन में आए उनके दामाद का होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 13 UC5999 जो घर के बाहर खड़ी थीआरोपी द्वारा उसके कांच को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया कि प्रार्थी की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अप क्र 296,351(2)115(2),119(1),324(4)BNS, 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी सत्यम विश्वकर्मा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।