नगरी /राजशेखर नायर – सोमवार शाम को ग्राम डोंगरडूला कोटाभर्री प्राथमिक शाला के छुट्टी के बाद छत में खेल रही कमारबच्ची नंद कुमारी, 8वर्ष अचानक छत से नीचे गिर गई, जिससे बच्ची घायल हो गई. घायल बच्ची के परिजनों ने इलाज के लिए नगरी शासकीय सिविल अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आर साहू ने बताया की छुट्टी के बाद बच्ची स्कूल के छत में कैसे चढ़ी और वहां क्यों खेल रही थी इसकी जानकारी नहीं है मामले की जानकारी संबंधित स्कूल के प्रधान पाठक से लेकर बताता हूं. घटना के समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और शिक्षक घर जा चुके थे।
