छ्त्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली तिहार।

 एनएमडीसी किरंदुल परियोजना सीजीएम उत्पादन एवं कार्मिक प्रमुख हुए उपस्थित ।

किरंदुल— लोह नगरी किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में छ्त्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली महापर्व का आयोजन मुख्‍य महाप्रबंधक उत्‍पादन के.पी.सिंग के मुख्‍य आतिथ्‍य तथा विशेष अतिथिगण महाप्रबंधक खनन एस के कोचर, उपमहाप्रबंधक मा.सं. के.एल.नागवेणी, नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष, रूबी सिंह, शैलेन्द्र सिंग, किरन्‍दुल नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्रा ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह,उप निरीक्षक लीलाराम गंगबेर, उत्कर्ष देवांगन, शाखा प्रबंधक एस बीआई तथा किरन्‍दुल नगर के विभिन्‍न छत्‍तीसगढी समाज के प्रमुख एवं महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी रीति-रिवाज के साथ किया गया।सावन माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या में मनाया जाने वाला हरेली पर्व में अच्छी फसल की कामना के साथ अन्नदाता बैल और हल सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों और औजारों की विशेष पूजा अर्चना कर खेती किसानी का कार्य प्रारम्भ करते है। अतिथिगणों के साथ पूजा का कार्यक्रम कचरू बैगा के करकमलों से सम्‍पन्‍न हुआ, देवेन्‍द्र साहू, पिलेश्‍वर निषाद , कीर्ति राणा, सावित्री निषाद व साथियों ने छत्तीसगढ़ राज्य गीत प्रस्तुत किया।सचिव पी एल साहू ने स्‍वागत उदबोधन में छत्‍तीसगढ के प्रथम तिहार हरेली के महत्‍व को बताते हुए सभी को पर्व की बधाई दी।उपस्थित सदस्यों ने छत्‍तीसगढी हरेली गीत के साथ गेड़ी का भरपुर आनंद लिया।कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद व मिष्ठान वितरण किया गया।धन्‍यवाद ज्ञापन अध्‍यक्ष लोकनाथ एवं कार्यक्रम का संचालन बी एल तारम ने किया । हरेली महापर्व के इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र, सचिव पी एल साहू, कार्यालय सचिव डागेंद्र वर्मा,संरक्षक नागेश्वर नांदल, उप महाप्रबंधक खनन ,शुशांत रामटेके,विनोद मंडले,पलक राम,कल्याण सिंघ रावटे,देवेन्‍द्र लाला साहू,पतिराम , पिलेश्वर निषाद, परमेन्‍द्र पटेल,गुलेंद्र, दिलीप ठाकुर,लीलाधर यादव,जीवन साहू,, घनश्याम वर्मा, वीरेंद्र साहू, दिलीप ठाकुर,मोहित देशमुख,वीरेन्द्र वैष्णव,ओमकुमार साहु,अनिल साहु,योगेश साहू,सूरज सिप्पी,पार्षद अमृत तन्दन,गौरीशंकर जाटवार,गणेश ,अनुराग,चंचल देवांगन,गोविंद उइके,जीवन साहू, , पार्षद कीर्तनी राणा ,पार्षद गायत्री ,ईश्वरी वर्मा, ,सहित संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं मातृ शक्ति तथा बच्चे भारी संख्या मे उपस्थित थे।