आरंग :- सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के 71 विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 18 विद्यार्थी जोनल स्तर पर रैंक बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कक्षा दसवीं से मनीष साहू ने जोनल रैंक प्रथम स्थान प्राप्त कर जोनल गोल्ड मेडल, डिस्टेंशन गोल्ड मेडल, इंटरनेशनल तेरहवां रैंक में 5000 रुपये की नगद राशि प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया। वही तीसरी से रानू लोधी, चौथी से पूर्वी ध्रुव, योग लक्ष्मी साहू और वासिफ रजा पांचवी से रुचि निर्मलकर, जान्हवी साहू, भूमि साहू, छठवीं से वंशिका देश लहरे, सातवीं से झरना साहू आठवीं से अनन्या द्विवेदी, यशिका साहू, पारख प्रकाश साहू, नवमी से खुशबू साहू दसवीं से नेहा साहू, पलक चंद्राकर, मुस्कान चंद्राकर, मनीष साहू, द्रौपती साहू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मानवते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह एक ऐसी परीक्षा है। जो छात्रों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में उनकी दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती हैं, S O F एक गैर लाभकारी संगठन है, जो भारत और अन्य देशों में स्कूली बच्चों के बीच परीक्षाएं आयोजित करता है जो छात्रों में शैक्षणिक क्षमताओं को बेहतर बनाने और विभिन्न क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करने में मदद करते है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी को भी Certificate of Appreciation प्रदान कर सम्मानित किया। उप प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छात्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर उपसचिव सतीश सोनकर एवं सभी शिक्षक वृंद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
