जर्जर तुमड़ीबहार मार्ग दे रहा हादसों को निमंत्रण।

2 साल पहले पी डब्लू डी द्वारा सड़क की मरम्मत की गई थी

लगातार हो रहे हैं, हादसे ।

नगरी /राजशेखर नायर / नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मेचका थाने के सामने से तुमड़ीबहार जाने वाला सड़क जगह-जगह उखड़ गया है। इस सड़क मार्ग की मरम्मत गारंटी पांच वर्ष की है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहें है। सड़क में जगह-जगह गहरा गड‌्‌ढा हो गया है. जिसके चलते यहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. गत दिनों भी मोटर एवं अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है, जिसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए। साइकिल में स्कूल जाते छात्र-छात्राएं हादसे के शिकार हो रहे हैं. सड़क में गड्ढ़ों के कारण वाहन चालको का समय और ईंधन तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही जर्जर सड़क दुर्घटनाओं को भी खुलेआम निमंत्रण दे रहा है।  ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बार-बार फरियाद लगा चुके हैं, बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।ग्रामीणों के अनुसार 2 साल पहले सड़क की मरम्मत की गई थी.  डी के यादव, कन्हैया लाल नेताम, चुन्नीलाल ओटी और अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है.

फोटो-DHA -कैप्शन 1- ग्राम तुमडीबाहर हाई स्कूल के पास जर्जर सड़क

फोटो -डी के यादव -D H A -131811- कैप्शन 2– वार्ड क्रमांक 4, ग्राम पंचायत ठेनही के वार्ड पंच यादव ने कहा की यह मार्ग तुमड़ीबहार को जनपद मुख्यालय नगरी और धमतरी से जोड़ता है. इस सड़क के मरम्मत के संबंध में सुशासन तिहार में आवेदन दिया गया पर अब तक विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.रोज हादसें हो रही है, ऐसा लगता है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना ना हो तब तक सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा. सोमवार को दोपहर 2:30 बजे ग्राम शोभा,गौरगांव निवासी पति पत्नी अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से दुधावा जा रहे थे, अचानक तुमड़ीबहार मार्ग में दोनों तरफ बने गड्ढे में पानी भराव के कारण हादसे का शिकार हो गए, उन्हें गंभीर चोटें आई. इस तरह हादसे रोज हो रही है।

Photo-DHA -131928 कैप्शन 3 ग्रामीण चुन्नीलाल ओटी –सड़क मरम्मत के लिए क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी

फोटो -DHA- 132220-कैप्शन 4- कन्हैयालाल नेताम – यह मार्ग ग्राम बेलरबहारा, ठेनही, मेचका सहित अन्य आसपास के ग्रामीण जनों को मैनपुर, गरियाबंद, नगरी, धमतरी से जोड़ता है. अचानक कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए या स्कूली बच्चों को स्कूल जाना हो सभी को मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है, इसलिए शासन से मांग की जाती है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत की जाए.