“जल-जंगल-जमीन की लूट के खिलाफ कांग्रेस का चक्काजाम, ईडी और अडानी के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध”

महासमुंद – प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज तुमगांव के समीप NH-53 पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उद्योगपति अडानी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। यह आंदोलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व और प्रभारी अमर अरुण चंद्राकर की उपस्थिति में किया गया।यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ईडी-भाजपा मुर्दाबाद” और “अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ” जैसे नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। दो घंटे तक चले इस चक्काजाम के चलते नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा।डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश की जल, जंगल और जमीन को कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है और आदिवासियों से उनकी जमीनें छीनकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। जब विपक्ष इन अन्यायों के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाते हैं।पूर्व जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र में अडानी द्वारा जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाने से पहले ही ईडी कीछापेमारी करवाकर भाजपा ने भूपेश बघेल को रोकने की साजिश की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चंद्राकर ने कहा कि भाजपा शासित राज्योंमें जल, जंगल और जमीन को अडानी और अंबानी को सौंप दिया गया है। यह सरकार किसानों और आदिवासियों की जमीन छीनकर उन्हें मजदूर और नौकर बना रही है।ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ढेलू निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो चुकी है और लोकतंत्र की आवाज को कुचल रही है। लेकिन आने वाले समय में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।