नवापारा/ अभनपुर :– नवापारा इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, परसदा-खंडवा रोड पर रावतपुरा इंस्टीट्यूट के पास आज सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप के पहिये से युवती कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही अभनपुर और राखी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोग पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
