बसना – बसना विधानसभा क्षेत्र में प्रगति की नई कहानी लिखी जा रही है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की निरंतर पहल और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते राज्य सरकार ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 10.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय न केवल वर्षों से लंबित ग्रामीण समस्याओं का समाधान करेगा,बल्कि आवागमन को भी काफी हद तक सुगम बनाएगा।विधायक डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आम जनता की बुनियादी ज़रूरतें मेरी प्राथमिकता में हैं। क्षेत्रवासियों की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया गया, जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए यह स्वीकृति प्राप्त हुई। यह विकास के साथ-साथ जनता के विश्वास की भी जीत है।उन्होंने बताया कि तीन मुख्य सड़कों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है:जिसमे बसना-अरेकेल मार्ग – पुल-पुलिया सहित 1.40 किमी सड़क निर्माण हेतु 184.30लाख रुपये ,खुर्सीपहार-सिरको-जमड़ी मार्ग – NH-53 से सिरको होते हुए जमड़ी तक पुल-पुलिया सहित 3.10 किमी सड़क के लिए 424.35 लाख रुपये व ठाकुरपाली-अखराभांठा-टुकड़ा मार्ग – पुल-पुलिया समेत 2.425 किमी सड़क निर्माण हेतु 443.83 लाख रुपये की स्वीकृती मिली है । डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। जलभराव और मौसमी अवरोधों से राहत मिलेगी, तथा आपात सेवाओं की गति और पहुंच भी बेहतर होगी। यह योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में नई जान फूंकेंगी।विधायक ने यह भी कहा कि “जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम विकास की राजनीति है।” उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र का हर वर्ग विकास के लाभ से जुड़ सके और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आए।
