सतनामी समाज ने अजीत जोगी की प्रथम जयंती पर किया नमन*

*सतनामी समाज ने अजीत जोगी की प्रथम जयंती पर किया नमन*

मुकेश कश्यप@भखारा:-छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की प्रथम जयंती पर सतनामी समाज द्वारा शत-शत नमन किया गया।जिला व ब्लाक सतनामी समाज धमतरी पदाधिकारियो ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने-अपने घर पर ही रहकर जोगी जी को याद किया गया।
सतनामी समाज ब्लाक भखारा अध्यक्ष परमेश्वर जांगड़े जी ने कहा कि जोगी जी गरीबो के मसीहा,सभी दिलों में राज करने वाले , कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम बनाने वाले ,अनु,जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग,गरीबो के परमहितैषी थे।
जिला संघचालक मंडल रामेश्वर कुर्रे ने जोगी जी को कोटि-कोटि नमन कर उनके समय के जनहितकारी कार्यों को याद किया।
जिला उपाध्यक्ष मोहन जांगड़े ने बताया कि हम सभी उनके प्रेरणामयी कार्यकाल को नमन करते है।वे अपने समय के शानदार व्यक्तित्व व कुशल राजनीति के पुरोधा थे।
जिला उपाध्यक्ष विजय सोनवानी जी ने कहा कि वे दूरदृष्टि ,कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से काम करने वाले मसीहा थे।उन्होंने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर भी अपनी मजबूत इरादे के कारण , प्रोफेसर,आईपीएस, इंजीनियर,आईएएस, सांसद, मुख्यमंत्री जैसे तमाम बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हुए ।
धमतरी ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि अजीत जोगी जी जैसे महान व्यक्ति बिरले ही जन्म लेकर आते हैं,उनकी तरह के बहुत कम लोग हुए है।
इसी तरह ब्लाक धमतरी अध्यक्ष इतवारी गावस्कर, ब्लाक सचिव भगवान दास सोनवानी,ब्लाक उपाध्यक्ष ओंकार घृतलहरे, इतवारी सोनवानी,अमृत सोनवानी, माखन घृतलहरे, द्वारिका प्रसाद, बीरेंद्र सोनवानी कचना, रूपराम बघेल,निर्मल गायकवाड़ सहित सभी सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा भी जोगी जी को याद कर नमन किया गया।