कठिन परिस्थियों में निवासरत बच्चों के सर्वेक्षण रेस्क्यू एवं पुर्नवास हेतु अभियान।

बीजापुर – कलेक्टर श्री  मिश्रा के निर्देशानुसार बीजापुर मे 15 जुलाई से 14 अगस्त तक सड़क एवं सड़क जैसी परिस्थिति में एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध में रहने वाले के बच्चों के सर्वेक्षण, रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यवाही के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।जिले में लगातार सड़क के किनारे रहने वाले व कठिन परिस्थियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है रेस्क्यू अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला बीजापुर के सभी विकासखण्डो के बस स्टॉप, चैक चैराहो, नगरीय निकायों के सभी वार्डो, अपशिष्ट संग्राहकों, दुकानदारो होटल, वर्कशाप में इस संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं लोगो, आमजनो से यह अपील की जाती है कि इस प्रकार के बच्चे मिलने, दिखने या जानकारी होने पर चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 में कॉल कर सूचित किया जा सकता है। ऐसे बच्चे जो बिना किसी सहारे के सड़को में रहते है झुग्गी झोपड़ी बस्ती में रहने वाले अपने परिवार के पास आ जाते है सड़क जैसी परिस्थति में अपने परिवार के साथ रहते है अपश्ष्टि संग्राहक भिक्षावृत्ति में लगे मादक द्रव्य में लिप्त ऐसे श्रेणी के बच्चें अपने उत्तरजीविका भोजन वस्त्र आश्रम एवं संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के संघर्षों एवं चुनौतियों का सामना करते है उन बच्चों का चिन्हांकन कर उनका संरक्षण प्रदान करने, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पुनर्वास की प्रक्रिया किया जावेगा।