कीचड से ग्रामीणों का घर से निकलना हुआ दूभर।
नगरी /राजशेखर नायर – लगातार हो रही वर्षा से ग्राम अमाली की गलियां दलदल में तब्दील हो गई है. कीचड की वजह से ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है.
प्रतिवर्ष ग्राम अमाली की गलियां एवं सड़कें वर्षा ऋतु में कीचड़ से लथपथ हो जाती है इसके बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए कार्य नहीं किए जाते है. जिसकी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है.कमारपारा, तिलेश्वर किराना दुकान वाली सड़क, तुकेश यादव वाली गली, उपसरपंच के घर के सामने डायमंड चौक, गौरी गौरा चौक, नालीपारा और दूसरे अन्य गालियां भी कीचड़ से लथ पथ है, जिसकी वजह से ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है, दो पहिया वाहन प्रतिदिन कीचड़ की वजह से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.
-दीनदयाल सेन –पूर्व पंच और उप सरपंच के पति ने बताया कि जल्द ही सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए मुर्मिकारण कार्य प्रारंभ किया जाएगा.
हिरौंदीबाई -सरपंच ग्राम पंचायत अमाली – गौर चौक और अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है पर अब तक स्वीकृत नहींआई है.
जगन्नाथ कश्यप- पूर्व सरपंच- कमारपारा सड़क का जनमन के तहत मेरे कार्यकाल में नाप जोक हो चुका है, आशा है कि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा.
तरुण साहू – कमारपारा निवासी- गली व सड़क में कीचड़ की वजह से घर से निकलने में परेशानी होती है सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द किया जाए।
