परिजनों ने साहू समाज को 50 हजार का दिया दान।
नगरी /राजशेखर नायर – स्वर्गीय दयाराम सोन के स्मृति में शांति बाई सोन (पत्नी), लक्ष्मी साहू एवं भगवती साहू पुत्री द्वारा साहू समाज फ़ारसियां को भवन निर्माण हेतु राशि 50 हजार रूपये दान दिया है .स्व.दयाराम सोन, पिता स्व. नाथु राम, मृत्यु 30 जनवरी 1974, ग्राम फरसियां के प्रथम सरपंच थे, उन्हें गांव का प्रभावशाली नेता और जनप्रतिनिधि के तौर पर जाना जाता था, वे नगरी में पूर्व में संचालित शासकीय किसान राइस मिल के अध्यक्ष रहे, उस समय के विधायक पुसऊ राम ध्रुव के साथ कार्य करते हुए सिहावा क्षेत्र के विकास में बड़ा योग दान दिया, सोदूर बांध निर्माण में एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनका योगदान रहा.वे नगरी क्षेत्र के ख्याति प्राप्त शिक्षक रवि सोन के बड़े पिता है. स्वर्गीय दयाराम सोन की स्मृति में शांति देवी सोन, लक्ष्मी साहू, भगवती साहू द्वारा साहू समाज फरसियां को भवन निर्माण हेतु 50 हजार की राशि दान दी गई.इस राशि का उपयोग उनकी स्मृति में भवन निर्माण में किया जायेगा.इस अवसर पर रामू लाल साहू, रवि सोन, शेखर सोन, माहेश्वरी सोन, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सचिव अनुप कुमार साहू, महिला मण्डल अध्यक्ष मीना सोन, सचिव गौरी साहू, भवन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष चंद्रजीत सोन, समांरूराम साहू, हेमंत साहू आदि उपस्थित रहे.
