
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू/(30.4.21)
शासन द्वारा हर संभव मदद और इलाज के लिए बेहतर संसाधन की व्यवस्था करने का ऐलान
अंतागढ़ विधायक माननीय अनुप नाग जी ने कोविड केयर सेंटर (आई.टी.आई.) पखांजूर का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विधायक जी ने मरीजों का समुचित और बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए और शासन द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होने पर हर संभव मदद देने का ऐलान किया ।

तत्पश्चात विधायक जी ने निर्माणाधीन पखांजूर के MCH ( मदर चाइल्ड अस्पताल ) में पहुंचकर उन्होंने अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करने के निर्देश दिये, उन्होंने यह भी कहा की इस अस्पताल में 250 कोविड बेड की व्यवस्था की जाएगी, इससे कोविड मरीजों को अस्पताल में उत्तम ईलाज और बीमारी से लड़ने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी और विधायक जी ने दुःख जताते हुए कहा की अन्य राज्यो की तरह हमारे नागरिकों को अस्पतालो में बेड की कमी के कारण कही भी धक्के नही खाने पड़ेंगे, हम हमारे लोगों के लिए हर संभव व्यवस्था करेंगे ।
गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर हो कार्रवाई
विधायक अनुप नाग जी ने कहा यदि अस्पताल में स्टाफ की कमी हो तो अधिकारी इसकी पूर्ति के लिए अस्थाई स्टाफ को भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित करे ।
तत्पश्चात विधायक महोदय ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, बिना जरूरी काम के बाहर घूमने वालों और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
