परसदा जोशी में शाला प्रवेश उत्सव बना शिक्षा और विकास का पर्व, विधायक रोहित साहू जी के नेतृत्व में सरकारी विद्यालय बना आदर्श केंद्र।

परसदा  – ग्राम परसदा जोशी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा, समर्पण और विकास का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। मुख्य अतिथि श्रीमती मधुबाला रात्रे जी एवं अध्यक्ष  ललित कुमार साहू (प्रबंधन समिति) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच पर विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव , सरपंच गिन्नी सोनी जी, सरपंच संघ अध्यक्ष हरिश साहू, रिकेश साहू, ज्ञानेश शर्मा, जितेंद्र पेन्ड्रिया, नारायण साहू, प्रज्ञा साहू, गणेश विश्वकर्मा एवं दौलत साहू मौजूद रहे।हरिश साहू ने अपने उद्बोधन में विधायक रोहित साहू के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में 8 लाख रुपये की लागत से भवन, 6 लाख रुपये से टीन शेड, और 3 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण प्रगति पर है। साथ ही शाला प्रबंधन समिति की अन्य आवश्यकता मांग को ले कर कहा कि सिटिंग चेयर, मास्क लाइट एवं ओपन जिम की मांग को विधायक  तक पहुँचाते  शीघ्र स्वीकृति दिलाने की अनुरोध करने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव जी ने स्टील ग्रिल लगाने की घोषणा करते हुए स्कूल को और अधिक सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री श्रीवास सर और विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संदेश दिया गया। विद्यालय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 100% परिणाम देकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। साथ ही पुस्तक वितरण भी किया गया।हरिश साहू जी ने यह भी कहा कि “जहाँ कई ग्रामों में शिक्षा का भार निजी स्कूलों पर अधिक है, वहीं परसदा जोशी का यह शासकीय विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और सफलता की नई मिसाल बनकर उभर रहा है। सरकारी स्कूल में हो रही प्रगति बताती है कि यदि समर्पण हो, तो सरकारी व्यवस्था में भी उच्च स्तर की शिक्षा संभव है।”इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सरकारी स्कूल को सक्षम, आकर्षक और गुणवत्तायुक्त बनाकर ही शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।