पालकों का फूटा गुस्सा, स्कूल में की गई तालाबंदी।

युक्ति युक्त कारण के बाद बड़ी परेशानी, दो शिक्षकों के भरोसे 125 बच्चे।

नगरी /राजशेखर नायर – शनिवार सुबह शासकीय प्राथमिक प्रायोगिक शाला में अध्ययन कर रहे बच्चों के पालकों में युक्ति युक्त कारण को लेकर गुस्सा फूटा, शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए स्कूल की तालाबंदी की गई और जब तक शिक्षकों की कमी पूर्ण नहीं कि नहीं जाती तब तक अपने मांग पर अड़े रहने और बच्चों को स्कूल ना भेजने की बात कही. प्राथमिक प्रायोगिक शाला नगरी में कक्षा 1 से 5वी तक 125 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं इन्हें चार शिक्षक पढ़ रहे थे पर शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए नए नियम युक्ति युक्तकरण के तहत दो संलग्न शिक्षकों को उनके मूल स्कूल भेजा गया.

अब 125 बच्चों को संभालने की पूरी जिम्मेदारी दो शिक्षकों पर आ गई जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इस बात से नाराज पलकों ने शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आर साहू से मुलाकात कर तुरंत कार्य मुक्त शिक्षकों को वापस बुलाने या फिर नए शिक्षकों की व्यवस्था करने मांग की अन्यथा बच्चों को स्कूल ना भेजना और स्कूल में तालाबंदी करने की बात कही थी, पालकों की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार सुबह स्कूल परिसर में पालकों द्वारा शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की गई और कहा गया कि जब तक उनकी मांग पूर्ण नहीं हो जाती तब तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और स्कूल में ताला लटका रहेगा.