नगरी /राजशेखर नायर – भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नगरी मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वार्ड क्रमांक 2 में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल में किया गया।
डॉ. मुखर्जी के प्रतिमा में पुष्प अर्पण किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
पुण्यतिथि सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान शिक्षाविद, विचारक और सिद्धांतवादी नेता थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति और मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत है।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान और उनके बलिदान की विस्तृत जानकारी देते हुए, बताया किउन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ जैसे प्रसिद्ध नारों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, महामंत्री रूपेंद्र साहू, महेंद्र नेताम अजजा किसान मोर्चा अध्यक्ष, गुरू प्रसाद,पार्षद राजा पवार, हरीश साहू,अन्य पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
