पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर उनके कार्यों को किया नमन।
बीजापुर:-बीजापुर के अटल सदन कार्यालय (भाजपा कार्यालय) में आज भारत जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को मनाया गया।अटल सदन कार्यालय में उनके शैल चित्र में बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कारण कश्मीर भारत का अभिभाज्य अंग बना। आजादी के बाद पंडित नेहरू एवं शेख अब्दुल्ला के साथ हुए समझौते के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसके तहत जम्मू कश्मीर का अपना अलग सविंधान था। डॉ मुखर्जी को ने एक देश दो विधान,दो निशान,दो प्रधान के खिलाफ आंदोलन चलाया। उनका देश के नाम एक ही नारा था एक विधान,एक निशान पर देश चलेगा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष घांसीराम नाग ने अपने संबोधन में कहा वैकल्पिक सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने कश्मीर में दो प्रधान, दो निशान और दो विधान का विरोध किया। वे सांस्कृतिक एकता के समर्थक थे। संसद में धारा-370 को समाप्त करने की वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की रैली में उन्होंने कहा था कि या तो वे कश्मीर को भारतीय संविधान दिलाएंगे या अपना जीवन बलिदान कर देंगे।इस दौरान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्तागण,सभी पार्षदगण उपस्थित रहें।
