
नवापारा: गोबरा नवापारा के थाना क्षेत्र दूलना एवं पारागांव एनीकेट नर्सरी में पिछले कई दिनों से लाखों रुपया का जुआ चल रहा था जो आज जाकर गोबरा पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें दो जुआरी और ₹24500 जप्त कर कार्यवाही करने की बात कही है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसके पूर्व भी पुलिस के नाक के नीचे लंबे समय से जुआ चलाया जा रहा था। जिसकी शिकायत भी हुई थी गोबरा नवापारा टीआई सिदार जी से बात की जानकारी लेने पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। कभी दूलना तो कभी पारागांव एनीकेट नर्सरी बता रहे हैं जबकि दूलना मे खेले जा रहे जुवारियों में से केवल 2 जुवारी ₹24500 के अलावा 13 मोटरसाइकिल भी जप्त करने की जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि जुवारियों की संख्या लगभग 25 से 30 रही होगी पर देखते हैं थाना प्रभारी द्वारा कौन सी कारवाही किया जाता है , लोग कोरोना महामारी जैसी बीमारी से जूझ रहा है और यह जुआरी केवल अपने लाभ के लिए पैसों के लिए कई जिंदगी के साथ में खेल रहा है। बताया जाता है जुआरियों से ₹500 एंट्री लेकर लगातार जुआ खिलाने का काम कर रहा है, और उनकी जिंदगी के साथ कोरोना जैसी बीमारी को उनके करीब लाने में सहयोग भी कर रहा है, ऐसे में प्रभारी द्वारा कौन जुआरी है उन्हें पता है जो इसका मुखिया है उनके ऊपर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए । इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए और आगे क्षेत्र में जुवा पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए।
