खल्लारी :-बागबाहरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत आंवराडबरी में सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा की अध्यक्षता में “मेरी पंचायत, मेरी पहचान”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से सरपंच ने अपने पंचायत क्षेत्र के माध्यम से प्रत्येक विभागों की अधिकारियों व कर्मचारियों का पंचायत में सम्मेलन करा कर प्रमुखता से विभागों की गतिविधियों की जानकारी लिया।इस बीच सभी ने प्रमुखता से अपने – अपने विभागों की जानकारी विस्तारपुर्वक दिया और पंचायत क्षेत्र में लोगों के सुविधा अनुसार काम करते रहने पर भरोसा भी दिलाया। जहां सरकार की योजनाओं से लेकर चिकित्सा, शिक्षा,राशन, पेयजल, स्वच्छता और गांव की विकास और समस्याओं के निराकरण संहितलोगों से जुड़े मुलभुत के प्रत्येक जरूरी बातों पर प्रमुखता चर्चायें हुई।इस आयोजन के माध्यम से आंवराडबरी पंचायत अंतर्गत आने वाली सभी विभागों कीयह एक तरह से समीक्षा सभा रही। जिस आयोजन में आंवराडबरी पंचायत क्षेत्रके सभी विभागों से पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों को सरपंच ने विशेषनिर्देश दिए की आंवराडबरी पंचायत क्षेत्र के लोगों को किसी भीजनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न होना पड़े और जनताओं के समस्याओं सेनिराकरण में सहयोग प्रदान हों।आयोजन को सरपंच प्रतिनिधि मुकुंद सिन्हा, ग्राम पंचायत बी.के.बाहरा सरपंच खेमराज साहू (गांधी), ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू,ग्रामीण राहुल कुलदीप, राजेन्द्र ध्रुव आदि ने भी सम्बोधित किया। तो वहींप्रमुखता से सभी विभागों से पहुंचे उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों नेअपने विभागीय कार्यों को एक एक कर क्रमवार बताते हुये क्षेत्र के जनताओंको हर सम्भव जनताओं को सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए आश्वस्त किया।आयोजन का संचालन सरपंच प्रतिनिधि मुकुंद सिन्हा व आभार प्रदर्शन पंचायतसचिव योगेश्वरी पनुरिया ने किया।इस अवसर प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग,पटवारी, वन विभाग, सुरक्षा कर्मी, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, कोटवार, ग्राम सेवक, सोलर पंप नल जल योजना,मितानीन, मीडिया एवं आंवराडबरी व बोरईगांव ग्राम प्रमुख संहितपंचायत के पदाधिकारी कर्मचारीयों का उपस्थिति रही।
