पाली एस डी एम अरुण खलखो ने किया कोरोना टीकाकरण एवं जांच केंद्र का निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश…

कोरबा/पाली:- अनुविभागीय अधिकारी पाली अरुण खलखो ने पाली में वेक्सीनेशन सेंटर एवं टेस्टिंग लैब का औचक निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ज्ञात हो कि विगत दिनों कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने पाली क्षेत्र का दौरा कर कंटेन्मेंट जोन सहित अस्पताल, वेक्सीनेशन सेंटर एवं कोरोना जांच केंद्र का निरीक्षण किया था साथ ही व्यवस्था सुधारने आवश्यक निर्देश दिए थे,जिसको देखते हुए पाली एसडीएम अरुण खलखो ने संबंधित केंद्रों का निरीक्षण किया,पाली में कुछ दिन पूर्व वेक्सिनेशन सेंटर एवं जांच केंद्र एक ही स्थान पर संचालित किया जा रहा था किंतु अब दोनों केंद्रों को अलग कर सुविधाजनक बनाया गया है ताकि इन स्थानों से संक्रमण ना फैले, साथ ही जांच केंद्र में निगेटिव एवं पॉजिटिव मरीजों के लिए अलग अलग निकासी व्यवस्था भी की गई है, केंद्रों में सेनेटाइजर मास्क जैसे नियमो का पालन करने स्लोगन भी लिखवाया गया है,साथ ही वेक्सिनेशन को बढ़ावा देने एवं लोगों में जागरूकता लाने विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है एवं पाली अनुभाग के समस्त कंटेन्मेंट जोन में समस्त अधिकारी कर्मचारियों की कड़ी नजर है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरुण खलखो के साथ पाली तहसीलदार विश्वास राव मसके,नप सीएमओ श्री तिवारी,नपं अध्यक्ष उमेश चंद्रा,बीईओ मनोज सराफ,जनपद सीईओ सोनू अग्रवाल,प्रभारी बीएमओ डॉ हेमंत पैकरा,विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता सहित मीडियाकर्मी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।