महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज पूर्व प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी जी की स्मृति में बनाए जा रहे कचहरी चौक स्थित अटल परिसर का आज निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित इंजीनियर व ठेकेदार को कार्य में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तय समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की स्मृतियों को संजोने यह परिसर बनाया जा रहा है। इस पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी तरह नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज वार्ड क्रमांक 27 का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी इसके अलावा साथ ही गुड़रु तालाब की सफाई को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों व समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग प्रभारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर फैली गंदगी की सफाई के लिए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने की बात कही। इस दौरान सभापति गुलशन साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष निखिलकान्त साहू ने ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तालाब की सफाई शीघ्र किया जाएगा।
