नगरी /राजशेखर नायर – कुछ ही दिनों पूर्व तूफान के बाद सड़क के चौराहे में टूटे पड़े बिजली के खंभे के तार में प्रवाहित हो रहे विद्युत की चपेट में आने से ग्राम फरसियां में दो मवेशियों की मौत हो गई. वैसा ही लापरवाही का एक और मामला सामने आया है.
ग्राम फरसियां नहरनाली किनारे स्थित एक खेत में टूट कर जमीन में गिरे टुल्लू पंप मोटर के पैनल में प्रवाहित हो रहे करेंट की वजह से घट सकती है.मवेशीयों को खेत में चरते देखा जाता है और बीच-बीच में हो रही वर्षा की वजह से खेत की मिट्टी भी गीली होने से दुर्घटना घट सकती है.
मवेशियों का उस गिरे हुए पैनल बोर्ड में प्रवाहित हो रही बिजली के चपेट में आने की आशंका बनी हुई है.
