सफलता पाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें

फिंगेश्वर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया. तत्पश्चात कक्षा नवमी के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।इस अवसर पर पदमा निषाद सरपंच ग्राम पंचायत बिजली ने कहा कि आप सभी नियमित रूप से शाला में उपस्थित होकर अच्छे से पढ़ाई करते हुए घर परिवार एवं शाला का नाम रोशन करें.गजेन्द्र निषाद अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है. सफलता पाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य का निर्धारण बहुत जरुरी है.लिखन निषाद सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है।क्यूंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है।अतःआप अनुशासन में रहते हुए अपने शिक्षकों के द्वारा सिखाये गए ज्ञान को आत्मसात करते हुए माता, पिता एवं गुरुओं का सम्मान करना न भूलें.तोषण पटेल उप सरपंच ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है।शिक्षा के विकास से गांव,समाज व राष्ट्र की उन्नति संभव है। प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि “शिक्षा ऐसी सीढ़ी है,जिससे चलती पीढ़ी है”। असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है।हमें सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना होगा तो निश्चित सफलता मिलेगी।शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे विचारों को लाती है और बुरे विचारों को बाहर करती है।सफलता पाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें। उदय यादव विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई ताकत नहीं होती है. बालिका शिक्षा सामाजिक प्रगति और विकास का एक अनिवार्य पहलू है. मोती निषाद सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ संस्कार बहुत जरुरी है.जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है. संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होते है. प्रदीप सेन वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को जीवन का मार्ग दिखाती है. यह मनुष्य को समाज में प्रतिष्ठित करने का काम करने का प्रेरणा देती है. कार्यक्रम के अंत में दसवीं एवं बारहवीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गीता साहू, तारणी, टार्जन निषाद, अर्पिता साहू, प्रियंका निषाद, करण निषाद, माधुरी निषाद, प्रीतम साहू, देवेंद्र निषाद एवं आरती सोनवानी को प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया.इस कार्यक्रम का संचालन संतोषी गिलहरें व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,सरपंच पदमा निषाद, सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद, विधायक प्रतिनिधि उदय यादव, उपसरपंच तोषण पटेल,सरपंच प्रतिनिधि मोती निषाद, वरिष्ठ नागरिक प्रदीप सेन, कुंत राम साहू व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,नरेंद्र कुमार वर्मा,योगेश सोनकर,रेखा सोनी,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे, व्यायाम शिक्षक नकुल राम साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन राम साहू, स्वीपर यशवंत व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।