महासमुंद – आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर बस स्टैंड तथा सब्जी मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सब्जी मंडी सहित मार्केट में फैली गंदगी, सब्जियों के अवशेष, कूड़ा कचरा तथा मार्केट व बस स्टैंड परिसर से गुजरे नालियों की सफाई कर कचरा को अन्यत्र व्यवस्थित किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने उपस्थित रहकर सफाई कर्मियों को ठीक ढंग से सफाई करने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से कचरा नालियों में न डालकर निर्धारित स्थान पर एकत्र करने की अपील की। इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
