देश के जाने माने गीतकार आदरणीय डॉ कुंवर बेचैन जी का कोरोना से दुखद निधन पर
शत शत नमन💐💐💐

*🌹 मिटती नहीं, उनकी हस्ती !!🌹*
शायर कभी मिटते नहीं,
यूँ छुप जाया करते हैं,
जैसे किताबों के पन्नों में,
स्याही की ख़ुशबू समाया करती है।
दिन गुज़र जाएँगे,
पल गुज़र जाएँगे,
लेकिन जो खास हैं,
उनकी खूबसूरत यादें रह जाएंगी।
लिखते थे जो क़लम से,
उनकी स्याही रह जाएंगी,
फ़लक तक ख्याति पहुँची है,
ख़ुशबू धरती को महका जाएंगी।
उनकी लेख की ख़ुशबू,
चहूँ ओर ऐसे छा गई है,
जैसे मद्धम सी लालिमा,
आसमान को चूमकर आई हो।
🌹✍️🌹
श्रध्दांजलि अर्पित – गीतिका पटेल
