शहर के सभी वार्डों में पार्षद रोपेंगे 50–50 पौधे।

नपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समस्त पार्षदों की बैठक।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आज समस्त पार्षदों की बैठक अध्यक्ष कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें शहर विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने बैठक में पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने वार्डों के संभावित विकास कार्यों का प्लान तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। मूलभूत से लेकर निर्माण तथा जीर्णोद्धार संबंधित कार्य तत्काल कराए जाएंगे। इस अवसर पर सभी वार्डों में 50–50 पौधे लगाने की जिम्मेदारी वार्ड पार्षदों को दी गई। श्री साहू ने कहा कि हम सभी की संयुक्त पहल हरियर महासमुंद बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास हो सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गण जय देवांगन, राहुल आवड़े, बबलू सूरज नायक, ओमीन कागजी, कल्पना सूर्यवंशी, ईश्वरी भोई, धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार , भारती राजेंद्र चंद्राकर, भाऊ राम साहू, पीयूष साहू, गुलशन साहू, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, रिंकु चंद्राकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।