महासमुंद – स्थानीय बीटीआई रोड का चौड़ीकरण व बड़ी नाली निर्माण कार्य का आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पुनः निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कार्यारंभ होने के प्रथम दिवस से ही श्री साहू ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता बरतने के निर्देश संबंधित कार्य एजेंसी को दिए थे। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण करने की बात भी कही थी। इसी क्रम में आज श्री साहू ने कार्यस्थल पर पहुंचकर इंजीनियर को निर्माण में गति लाने एवं पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।
श्री साहू ने कहा कि शहर वासियों का यह बहु प्रतीक्षित मांग है, इस पर किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, इंजीनियर उपस्थित थे।
