बालोद पुलिस द्वारा माह मई/2025 में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2800 वाहन चालकों पर किया गया 14,98,300रू. की कार्यवाही।

माह मई/2025 में बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 35 शराबी वाहन चालकों पर 3,50,500रू. एवं मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले 38 वाहन चालकों पर 3,03,300रू. की कार्यवाही किया गया है।

खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए वीडियों वायरल होने वाले व्यक्ति तीरच राम साहू निवासी टेकापार पर किया गया 3300रू. की चालानी कार्यवाही।

माह जून 2025 में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया जायेगा। वाहन चालकों से लगातार हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की अपील की जा रही है।

शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने बालोद पुलिस की अपील।

बालोद   – पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह मई/2025 में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। माह मई/2025 में पातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 2,800 वाहन चालकों पर 14,98,300 रू. की कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 35 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,50,500रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 38 वाहन चालको से 3,03,300रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 393 वाहन चालकों से 1,81,500रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 95 प्रकरणों में 56,800रु. की कार्यवाही किया गया है।विगत दिनों खतरनाक तरीके से बिना नंबर के मोपेड वाहन को चलाते हुए वीड़ियों वायरल होने वाले व्यक्ति तीरथ राम साहू पिता फुलचंद साहू उम्र 32 साल निवासी टेकापार थाना व जिला बालोद को आज दिनांक 08.06.2025 को यातायात पुलिस बालोद द्वारा बिना नंबर के वाहन बलाने, बिना वाहन चलाने के वैध लायसेंस के खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 3300रू. समन शुल्क का जुर्माना वसूल किया गया है, साथ ही शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाचालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।