सियासी नज़र – भाजपाइयों का कांग्रेसी प्रेम -पालिका कार्यक्रम के मंच पर मनाया कांग्रेसी पालिका उपाध्यक्ष का बर्थडे ।

( पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर मनाया पालिका उपाध्यक्ष का जन्मदिन ) 

( टीयूबलर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्यक्रम के लिए बना था मंच ) 

किरंदुल  – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगरपालिका परिषद में शुमार किरंदुल नगर पालिका हमेशा से ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है ।चाहे वो विवादितो से घिरा मुद्दा हो चाहे नगर में वर्षो से कछुआ गति से चल रहे विकास का मुद्दों पर ।पर इस बार का मुद्दा ना तो विवादितो से घिरा हुआ है और ना ही कछुए की गति से हो रहा विकास से ।इस बार का मुद्दा कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है ।विदित हो कि इस बार नगर पालिका परिषद के एक कार्यक्रम में भाजपाइयों का कांग्रेसी प्रेम देखने को मिला है ।पालिका परिषद के द्वारा बनाये गए कार्यक्रम के मंच पर ही भाजपा नेताओं और भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने किरंदुल नगर में कांग्रेस पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का जन्मदिन पुष्प वर्षा भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर मनाया जो की नगर में इन दिनों सियासी नज़र से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है ।उल्लेखनीय हैं कि 4 जून को नगर पालिका परिषद के द्वारा वार्ड नं 08 तथा वार्ड नं 18 में टीयूबलर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्यक्रम के लिए पालिका के वार्ड नं 08 में एक मंच बनाया गया था ।जिसमे किरंदुल नगर पालिका परिषद की भाजपा की ओर से जीत कर पालिकाध्यक्ष बनी रूबी सिंह ,दंतेवाड़ा जिले के शीर्ष नेताओं के अलावा किरंदुल पालिका के भाजपा ,कांग्रेस ,सीपीआई के पार्षद भी उपस्थित थे ।परंतु अचानक से मंच पर उपस्थित जिले के शीर्ष भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने अचानक माइक पकड़कर जिस तरह से पालिका के कांग्रेसी उपाध्यक्ष के जन्मदिन की घोषणा करते हुए उनको पुष्प गुच्छ, शाल पहनाकर ,मिठाई खिलाकर उनके जन्मदिन को मनाया उस वक्त थोड़े देर के लिए वार्ड वासी भाजपाइयों का कांग्रेसी प्रेम देखकर यह भूल गए की या स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्यक्रम है कि पालिका उपाध्यक्ष के जन्मदिन की मुबारकबाद देने का कार्यक्रम है ।