महासमुंद – अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी पैक्स द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के तहत लगभग 130 समिति के अंतर्गत 500 पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया.इसके तहतग्रामीण सेवा सहकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चरौदा मे पी एल सिन्हा शाखा प्रबंधक बागबाहरा ने फलदार वृक्ष आम के पौधे रोपे तो वही संस्था प्रबंधक ज़य प्रकाश साहू ने अमरुद के पौधेरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया.आपको बता दे कि शासन कि मंशानुरूप गत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जिले के उपायुक्त सहकारी संस्थाए महासमुंद द्वारकानाथ क्रांत ने सहकारी समितियों के खाली जगहों पर छायादार अथवा फलदार पौधे रोपने के निर्देश जिले के सहकारी बैंको के शाखा प्रबंधको को दिए थे. इस दौरान उन्होंने स्वयं भी तुमगांव स्थित सेवा सहकारी समिति पहुंचकर पौध रोपण का कार्य किया.
