महासमुंद – नया रावणभाठा से मंडी गेट तक ट्यूबलर लाइट लगाई जाएगी। लेकिन, संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया था। जिसकी जानकारी होने पर आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने ठेकेदार व संबंधित विभाग प्रभारी को फटकार लगाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए । जिसके बाद आज ट्यूबलर पोल खड़ी कर लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्यूबलर पोल लाइट लगना है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्यूबलर लाइट लगने से शहर वासियों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कार्य का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश ठेकेदार को दिए।
