नपाध्यक्ष ने स्वच्छता दीदियों को महारानी होलकर की जीवनी से कराया अवगत।
महासमुंद – शहर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में 31मई को रानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जंयती पर नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू की उपस्थिति में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के सभी स्वच्छता दीदियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक मशीन से बीपी, शुगर और वजन की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सक ने सभी सफाई दीदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें जरुरी सलाह भी दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढाना था। साथ ही रानी अहिल्या बाई होलकर के सेवा और समाज कल्याण के आदर्शो को याद करना था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टाऊन हाल करवाया। जिसमें उनका बीपी, शुगर, अस्थमा, खून जाॅच, सर्दी, खाॅसी, घुटना दर्द आदि का ईलाज करवाया गया। साथ में सभी स्वच्छता दीदियों के जाॅच के बाद दवा वितरित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वच्छता दीदीयो को रानी अहिल्या बाई होलकर की जीवनी के बारे में बताया कि कैसे देवी अहिल्या बाई होलकर सामान्य परिवार में जन्म लेकर होलकर साम्राज्य की महारानी बनी। कैसे उन्होंने अपने शासनकाल में राष्ट्हित एवं धर्म संबंधित जन जागरुकता विकसित किया। विषम परिस्थितियों में कैसे अपने राज्य को संभाला जाता है यह महारानी अहिल्या बाई होलकर से सीखा जा सकता है। शिविर में उपस्थित डाॅक्टर गंगेश्वर दीवान ने स्वच्छता दीदियों को समझाया कि 41 प्रकार के खून जाॅच होता है। इसी जाॅच को बाहर क्लीनिक में कराने पर 3 से 4 हजार रूपये खर्चा आ जाता है।जबकि यहां पर शासन द्वारा यह सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है। सुबह जाॅच के बाद दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट मोबाईल में आ जाता है। उसके साथ ही आवश्यक रूप से सभी प्रकार की दवाईयाॅ भी निःशुल्क दी जाती है । इस अवसर पर पार्षद धनेन्द्र चन्द्राकर, जितेन्द्र देवनारायण ध्रुव, रिंकू चन्द्राकर, राहुल आवडे, नीरज चन्द्राकर, श्रीमती माधुरी धनीराम यदु, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, राखि ठाकुर,प्रेमशीला बघेल, रमा महानंद, टिकेश्वरी साहू, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, आदि उपस्थित थे।
