विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शिविर ग्राम सेलेगांव में आयोजित किया गया।

कांकेर –   कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में फसल बीमा के डिस्टिक मैनेजर श्री अशोक साहू द्वारा उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी एवं किसान हितैषी छूट का विस्तार विवरण जानकारी किसानों को दी गई। कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि शिविर में किसानों के बीच नवीनतम तकनीक के संबंध में जागरूकता का निर्माण एवं प्राकृतिक खेती करने का गुर बताया गया है। साथ ही किसानों के कल्याण और कृषि उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग की दिशा में अभिलेख बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा किसान हितग्राहियों को डिजिटल एग्रीकल्चर एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. यूक्रेनी तायडे सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।