नगरी /राजशेखर नायर – नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद राजा पवार ने अपने ही वार्ड की दिव्यांग मंजू प्रजापति का राशन कार्ड मात्र दो ही दिन में उसे बनाकर दे दिया जिससे मंजू के चेहरे पर खुशी झलक उठी मंजू ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे वार्ड के पार्षद सुबह हमारे वार्ड में भ्रमण करने आए थे जिस पर मैंने उसे अपनी दिव्यांकता होना बताया एवं दिव्यंक प प्रमाण पत्रकि जानकारी दी जिस पर उन्होंने मेरे घर से ही पूरे दस्तावेज ले जाकर महज 2 दिन में मेरा राशन कार्ड बनवा कर दे दिया जिससे मैं बहुत प्रसन्न हूं पार्षद राजा पवार ने इसे अपना कर्तव्य बताते हुए स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर और भी छूटे हुए और जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड एवं अन्य शासन की योजनाएं वार्ड वासियों को मिल सके इसके लिए प्रयासरत हूं मुझे जैसे ही मेरी वार्ड की मतदाता ने मुझे बताया कि मेरा राशन कार्ड नहीं है जिस पर मैंने उनके दस्तावेजों की जानकारी ली जिससे ज्ञात हुआ कि वह महिला दिव्यांग है और इस दिव्यांग सर्टिफिकेट के बेस पर उसका राशन कार्ड बनाया जा सकता है जिस पर मेरे द्वारा नगर पंचायत नगरी में आवेदन किया गया और महज दो दिन की प्रक्रिया में नगर पंचायत नगरी के खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा मुझे राशन कार्ड बना कर दे दिया गया जिसे मैं सुशासन तिहार के शिविर में महिला को उसका राशन कार्ड उपलब्ध कराया।
