महामाई मंदिर स्थल में नए तालाब निर्माण का भूमि पूजन।

नगरी / राजशेखर नायर – ग्राम फरसियाँ के महामाई मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नए तालाब निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकशिवराज शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा और एसपी ने किया.जिला पंचायत सीईओ, सरपंच केशव टेकाम , जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य शशि ध्रुव, महामाई समिति अध्यक्ष जवाहरलाल मरकाम, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष सुभाष कश्यप एवं ग्रामवासी नागरिक गण उपस्थित रहे।