
संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद
सरगुजा/सूरजपुर – वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने देश के प्रत्येक वर्ग पर भारी प्रभाव डाला है, दूसरी ओर एक युवक ने अपने ही ममेरे भाई ने को मार डाला है, ताजा मामला संभाग के सूरजपुर जिला के ग्राम पंचायत सिलफिली का है। जहां घर में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने ममेरे भाई की डंडे व लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया व अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जयनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलफिली निवासी 43 वर्षीय दलपत सिंह के घर में उसके मामा का बेटा लटोरी क्षेत्र के ग्राम बिहारपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन सिंह आया था। 16 अप्रैल को खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसी दौरान मोहन सिंह ने लात-मुक्के से दलपत की बेदम पिटाई कर दी, साथ ही डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे दलपत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घायल के परिजन की रिपोर्ट पर जयनगर पुलिस ने धारा 294, 506 व 323 के तहत अपराध दर्ज किया था। इसी बीच दलपत सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिर इस मामले में पुलिस ने धारा 302 जोड़कर फरार आरोपी मोहन सिंह पिता राम सिंह को खडग़वां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
