अवैध तरीके से LED लाइट लगाने वाले 25 बड़ी वाहनों, 09 बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले और 01 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही!
यातायात नियमों का पालन नही करने वाले कुल 35 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल- 33000/00 (तैंतीस हजार रूपये) का समन शुल्क वसूल किया गया!
दन्तेवाड़ा – जिला दन्तेवाड़ा में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से समझाईश देने के बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा लगातार समझाईश दी जा रही है एव चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनाँक 19.05.025 को NH 63 पर गीदम जावांगा में वाहनों पर *अवैध तरीके से LED लाइट लगाने वाले सभी 25 बड़ी वाहनों, 09 बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले व 01 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 3300/00 (तैंतीस हजार रूपये )* का समन शुल्क वसूल किया जाकर भारी मात्रा में LED लाइट जप्त किया गया है।
साथ ही साथ दोबारा LED लाइट न लगाने/सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/ शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने तथा नाबालिग बच्चों को दो पहिया-चार पहिया वाहन चलाने न देने के संबंध में लगातार समझाईश दिया जा रहा है।
