वार्ड 16 पहुंचकर नपाध्यक्ष ने सुनी नागरिकों की समस्या।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू आज शहर के वार्ड क्रमांक 16 पहुंचे। उन्होंने वार्ड के नागरिकों से मुलाकात कर उनक हाल जाना। तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का अश्वासन दिया। वार्ड के घरों-घर जाकर नागरिकों से सफाई, पानी आदि की जानकारी ली। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अवलोकन किया। नागरिकों की मांग व समस्याओं को सुनकर श्री साहू ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। नालियों की नियमित सफाई, नलों से तीन समय पानी सतत उपलब्ध कराया जा रहा है। आज शिकायत मिलने पर महामाया मंदिर के पास बड़ी नाली में डंप कचरे की सफाई करवाई गई है। कचरा जाम होने से नाली में गंदगी व पानी निकाली नहीं हाे पा रही थी। जेसीबी व सफाई कर्मी भेजकर तत्काल सफाई कराई गई। वार्ड भ्रमण के दाैरान प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद धनेंद्र विक्की चंद्राकर उपस्थित थे।