राजिम :- ग्राम दुतकैया खपरी में सुखीराम साहू के घर के पास बिजली पोल के स्टेतार में करेंट प्रवाहित होने से एक भैंस चिपक कर मर गई, गांव के ट्रांसफॉर्मर से न्यूट्रल में भी फेस (करेंट) प्रवाहित हो रहा है, घरों के एलईडी लाइट का स्वीच ऑफ होने पर भी जलता है, इसकी मौखिक शिकायते कर्मचारियों अधिकारियों को दी गई, सुशासन त्योहार में गांव के छात्र दीपेंद्र साहू ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था।
विभाग द्वारा 1 मई की तारीख पर दो दिनों में मरम्मत का आश्वासन दिया गया जो सुशासन त्योहार के वेबसाइट पर उपलब्ध है, किंतु आज 17 मई तक ट्रांसफॉर्मर की दुर्गति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
भारतीय किसान यूनियन गरियाबंद जिला संयोजक मदन लाल साहू ने शासन से मांग की है कि भैंस का मालिक आनंद राम साहू को मुआवजा दिया जाए व इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही किया जाए।
बिजली विभाग की लापरवाही से भैंस की करेंट से मौत।
