किरंदुल – जिला दन्तेवाड़ा में यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय भा.पु.से. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा शनिवार को वाहनों पर अवैध तरीके से एलईडी लाइट लगाने वाले 14 वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 03 चालकों कुल 17 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 15500 /- पन्द्रह हजार पांच सौ रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया एवं साथ ही साथ भारी मात्रा में एलईडी लाइटों को जप्त किया गया है तथा दोबारा एलईडी लाइट न लगाने तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने ,शराब सेवन कर वाहन न चलाने, तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने समझाईश दिया गया।
